News Addaa WhatsApp Group Join करें

मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 16, 2026  |  9:07 PM

664 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर WhatsApp
Responsive image
  • इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख
  • पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, बताया काला दिन

खड्डा, कुशीनगर। हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर निजी कार से घर लौटते समय सड़क हादसे में क्षेत्र के दो पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना गोरखपुर -संतकबीर नगर बार्डर पर हुआ जिसमे दूसरे लेन से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन में जाकर कार को जबरजस्त टक्कर मार थी और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना सुनकर जहां एक ओर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी ओर जिले में पत्रकारिता क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम घर लाया गया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ-लखुईं गांव निवासी शंभू शरण मिश्र 38 वर्ष किसी दवा कंपनी में काम करते हैं और पत्रकारिता से भी जुड़े थे। लखनऊ में आयोजित हिंदी पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में रविवार को शामिल होने के बाद अपने संघ के पदाधिकारी धन्नजय पाण्डेय निवासी नेबुआ नौरंगिया, रमन कुमार पुत्र मुन्नी लाल निवासी पड़रौना कोतवाली और सुदेप मिश्रा निवासी नेबुआ नौरंगिया के साथ शाम को लखनऊ से बैगनार कार से घर वापस आ रहे थे कि गोरखपुर -लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संत कबीर नगर क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार डीसीएम ने डिवाइडर से टकराते हुए दूसरे लेन से आकर कार में जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए और डीसीएम भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतना भयावह था कि सभी पत्रकार गंभीर से घायल होकर गाड़ी में चिपक गए। घटनास्थल से चारों घायलों को खलीलाबाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने शंभू शरण मिश्र और धन्नजय पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों को इलाज जारी है। इधर हादसे में मौत की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गया और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इंटरनेट मीडिया पर जिले के प्रमुख अखबारों सहित सोशल मीडिया पर दुःख व्यक्त करने का सिलसिला दौड़ पड़ा। वहीं हादसे की खबर सुनकर घरवालों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों पत्रकारों के शव को सोमवार देर शाम घर लाया गया जहां घरवालों सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

लखुआ-लखुईं निवासी पत्रकार शंभू शरण मिश्र सपरिवार पड़रौना में रहते हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने के घर से कार से निकलकर सम्मेलन में शामिल हुए और होली मिलन एवं सम्मान समारोह में रविवार को शामिल होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया किसे पता था कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनको मिला यह सम्मान उनके जीवन का आखिरी सम्मान था। पत्नी व बच्चे बेसुध हो जा रहें हैं। हंसता-खिलखिलाता परिवार आज उजड़ गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking