News Addaa WhatsApp Group

बगहा पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त अभियान में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार..यूपी सीमा से सटे बगहा थाने में दर्ज है नक्सली के विरुद्ध मुकदमा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 21, 2024  |  8:37 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बगहा पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त अभियान में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार..यूपी सीमा से सटे बगहा थाने में दर्ज है नक्सली के विरुद्ध मुकदमा

खड्डा/कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बगहा पुलिस जिला बल एवं एसटीएफ के संयुक्त छापेमारी अभियान में बगहा सहित कई जिलों का वांछित कुख्यात नक्सली मंकेश्वर उर्फ मुक्ति यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बिहार के कई जिलों में आतंक का पर्याय बने कुख्यात नक्सली मंकेश्वर की गिरफ्तारी बगहा पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज में बताया कि समस्तीपुर के तेलनी, थाना- बिथान निवासी मंकेश्वर यादव के विरूद्ध वाल्मीकिनगर थाना में काण्ड संख्या 03/2020 दर्ज है। जिसके लिए जिला पुलिस व एसटीएफ लगातार मकेश्वर यादव के मूवमेंट पर नजर रखने का प्रयास कर रही थी । इसी क्रम में संयुक्त टीम को सफलता मिली व गुप्त सूचना पर बेगुसराय के सदर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध बगहा के अलावा समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया आदि जिलो में भी नक्सल काण्ड के कई मुकदमें दर्ज है। कुख्यात नक्सली के गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से पुलिस टीम सक्रिय रही।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking