News Addaa WhatsApp Group

हाटा: वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 21, 2023  |  7:27 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

हाटा/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर चैतन्य कुमार की अध्यक्षता में एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर दुर्गेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में किया जा रहा है।

क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न इंडोर गेम तथा आउटडोर गेम आयोजित किए जा रहे हैं। इंडोर गेम के अंतर्गत कैरम प्रतियोगिता एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । निर्णायक मंडल के अध्यक्ष डॉ देवेश मणि त्रिपाठी के देख रेख में छात्र छात्राओं द्वारा प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक प्रतिभा गिता प्रदर्शित की गई। कैरम प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंतर्गत बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य कुमार एवं दुर्गेश शर्मा विजेता रहे तथा बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र सच्चिदानंद राय एवं हिमांशु चौरसिया की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवांगी गुप्ता तथा ममता रौनियार विजेता रही तथा बी ए द्वितीय वर्ष की छात्राएं अंजलि कन्नौजिया एवं रंगीता गौड़ की टीम उप विजेता रही ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर अभिषेक कुमार मिश्रा, डॉक्टर कुंज लाल सिंह, डॉक्टर रतनलाल जायसवाल ,डॉक्टर अजय कुमार राय, डॉ अल्पना सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉक्टर सुब्बाराव, डॉक्टर दीपक भारती तथा श्री योगेश कुमार, श्री हरिकेश, श्री राजेश ,अरुण, नेबूलाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking