हाटा/कुशीनगर। सबका साथ सबका विकास का जो नारा भाजपा ने दिया था उसे प्रदेश की योगी सरकार ने पूरा किया है। इस नारे की बदौलत प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिन जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया उसका लाभ सभी वर्गों को मिला है। इसके दम पर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा फिर से सरकार बनायेगी।
उक्त बातें शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नन्दकिशोर नाथानी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जो ऐतिहासिक कार्य किये हैं उसकी बदौलत यह प्रदेश देश के अन्य प्रदेशों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाया है। प्रदेश बिजली के अभाव में अंधेरे में डूबा रहता था लेकिन योगी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक बिजली की जो सुचारु व्यवस्था की है उससे यह जगमगा रहा है। किसानों के लिए खाद बीज पानी की जो व्यवस्था की है उससे उनके चेहरे जहां खिले हुए हैं वहीं सरकारी क्रय केन्द्रों पर अपनी उपज को बेच कर वे अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं। प्रदेश के अपराधी योगी सरकार के भय से प्रदेश से पलायन कर गये हैं। प्रदेश में अराजकता के लिए कोई अब नहीं है और यहां पर कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के लिए समर्पित हूं। पार्टी कार्यकर्ता मेरी जमा पूंजी हैं। और इनसे ही मेरी पहचान है।
।
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…