News Addaa WhatsApp Group

हाटा: शांतिपूर्ण तरीके से मनावे त्योहार: हीरालाल, उपजिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 14, 2023  |  6:18 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शांतिपूर्ण तरीके से मनावे त्योहार: हीरालाल, उपजिलाधिकारी
  • नियमों का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा: निर्भय सिंह, प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर । दुर्गा पूजा दशहरा, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शनिवार सायंकाल कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें त्योहारों को आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

बैठक में उपजिलाधिकारी हीरालाल ने कहा कि पर्व प्रेम तथा सौहार्द का प्रतीक होता है यह बुद्व और नाथ योगियों की धरती है है जिन्होंने ने पुरे बिश्व को प्रेम और शांति का संदेश दिया उसका अनुसरण करते हुए यहां के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मा० न्यायालय के अनुपालन में मुर्ति पंडाल में लगने वाले सांउड तथा डीजे मानक ध्वनि में ही बजने चाहिए मुर्ति बिसर्जन भी शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न होने चाहिए।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा में परम्परागत तरीके से त्योहार मनावे सभी दुर्गा पूजा समितियां आयोजको की लिस्ट उपल्ब्ध करावे अश्लील गीत डांस व अराजकता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी कही कोई गड़बड़ी होगी तो उसकी सीधे जिम्मेदार आयोजक होगे किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस बैठक में जहां क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्याओं को अवगत कराया वही उपजिलाधिकारी ने समय पूर्व निस्तारण का सम्बंधित को निर्देश दिया।

इस बैठक में सभासद व संयुक्त दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार रुंगटा ने जहां सम्बन्धित समस्याओ को उठाया वही आयोजको से स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान डीजे के प्रयोग व अश्लील गीतों पर प्रतिबंध का मुद्दा उठाने के साथ ही पुरे क्षेत्र में 11दिन मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया इनके इस माग पर बहुतायत लोगों ने समर्थन किया।इस दौरान फणेंद्र मिश्र, अरविंद सिंह, घनश्याम मिश्र अभिषेक कुमार शर्मा युवराज,एस एस आई विशाल सिंह नगर चौंकी इंचार्ज त्रिलोत्मा त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सी बी पांडेय ,दुर्गेश मौर्य हेका हरिनारायण राय,रंजीत सिंह सचिन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking