News Addaa WhatsApp Group

हाटा: सम्पूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर ने सुनी जनता की फरियाद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 7, 2023  |  5:25 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सम्पूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर ने सुनी जनता की फरियाद
  • अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी हीरा लाल के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।जहां दोपहर 12 बजे पहुंचे कमिश्नर गोरखपुर अनिल कुमार ढींगरा ने तहसील में आये लोगों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान में कुल 64 मामले आए जिनमें 06 का मौके पर निस्तारण कराया।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निराकरण करने का सख्त निर्देश दिये तथा अनुपस्थित रहे एक दर्जन अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया। अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। जिसमें राजस्व से 46 , पुलिस 03, विकास 03, समाज कल्याण 01तथा अन्य 11 मामले आए। जिसमें राजस्व के 6 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। क्षेत्र के पिड़रा टोला पिपरवाती निवासी इंद्रेश तिवारी ने पत्र देकर बताया कि मुझे मृत्यु दिखा कर मेरा बृद्दा पेंशन काट दिया गया। कमिश्नर ने तीन दिन के अंदर ठीक कराने का निर्देश बीडीओ सुकरौली को दिया। लंगड़ी निवासी परसुराम पाठक ने निलंबित लेखपाल अजय सिंह के खिलाफ धन लेने का आरोप लगाया जिस पर उपजिलाधिकारी हाटा को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौका-मुआयना करके सही व्यक्ति को तत्काल राहत दिलाएं। इस अवसर पर तहसीलदार धर्मबीर सिंह, नायब तहसीलदार आशीष रंजन, कोतवाल निर्भय कुमार सिंह, ईओ हाटा अजय कुमार सिंह, कानूनगो प्रद्युम्न राव आदि मौजूद रहे।

गैरहाजिर रहे इन अधिकारियों का वेतन काटने का दिया निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे ईओ मथौली बाजार, अवर अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता ग्रामीण, सहायक अभियंता सिंचाई कुशीनगर, सहायक चकबंदी अधिकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी हाटा मोतीचक सुकरौली, प्रभारी निरीक्षक हाटा, थानाध्यक्ष अहिरौली, रामकोला सहित एक दर्जन अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का बेतन काटने का निर्देश दिया।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking