News Addaa WhatsApp Group

हाटा: डीएम की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 20, 2025  |  5:09 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: डीएम की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
  • निर्धारित अवधि में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ प्रार्थना पत्रों का करें निस्तारण- डीएम

हाटा/कुशीनगर। सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : धान की बोरियों में छिपी पच्चीस पेटी अवैध...

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध , गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये। राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियो कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 70 में से 11 को तत्काल निस्तारित किया गया ,पुलिस विभाग से संबंधित 15, विकास विभाग से संबंधित 06 तथा अन्य विभाग के 21 प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 112 में से 11 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 101 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयांतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

इस अवसर उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक, बीएसए राम जियावन मौर्य, तहसीलदार नरेंद्र राम, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार,नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, सहित डीएसओ, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल,ईओ मीनू सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक प्रीती वर्मा के साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार
कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले सात वर्षों से…

बिहार ले जाई जा रही थी ‘ऑफिसर्स च्वाइस’, पडरौना पुलिस ने पिकप समेत दस लाख की शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
बिहार ले जाई जा रही थी ‘ऑफिसर्स च्वाइस’, पडरौना पुलिस ने पिकप समेत दस लाख की शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

पडरौना में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, दो महिला तस्कर गिरफ्तार
पडरौना में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी कुशीनगर तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking