हाटा/कुशीनगर। भाजपा सरकार की नीतियों से देश की जनता परेशान हैं,डबल इंजन की सरकार होने के बाद भष्ठाचार डबल हो गया है। किसानों के गन्ने का दाम न बढा कर डबल इंजन की सरकार ने किसान बिरोधी होने का प्रमाण दे दिया।
उक्त उद्गार नगर के रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान सपा प्रदेश सचिव उपेंद्र यादव ने कही,श्री यादव ने कहा आज हालात यह है कि गन्ना किसानों का गन्ना तौल में घटतौली, मिल का राख से मिल के अगल बगल के गांव के लोग परेशान हैं।आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा की नीतियों से त्रस्त आमजनता सपा को साठ सीटों पर जिताने का मन बना चुकी है।सपा सभी वर्गों के हितों की बात करती है।राम सबके है।राम मंदिर के नाम पर भाजपा राजनीति कर वोटों का धुर्वीकरण का काम कर रही है। विकसित भारत सकल्प यात्रा के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। गांवों में किसान आवारा पशुओ से परेशान हैं।डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।इस दौरान सपा नेता पवन पटेल,संजय यादव, हीरालाल प्रजापति भी मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…