हाटा/कुशीनगर । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के चार प्रमुख संपर्क मार्गों के नव निर्माण के लिए शासन से धन स्वीकृत हुआ है । विधायक ने ग्रामीण संपंर्क मार्गों की खराब स्थिति के चलते नव निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसके लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है।
लोकनिर्माण विभाग की सड़क लगड़ी से अथरहा तक 3 किलोमीटर लागत 2 करोड 40 लाख , नाऊमुंडा पिच से गिदहा धनहा होते हुए पड़री तक 2.6 किलोमीटर लागत 2 करोड 52 लाख , बलुआ से देवकली होते हुए सिरसिया देवरिया बार्डर तक 1.75 किलोमीटर लागत 1 करोड 38 लाख , महुअवां मस्जिदिया से अहिरौली तुलादास तक 1.2 किलोमीटर लागत 1 करोड 33 लाख का सड़क नव निर्माण के लिए शासन ने रूपये 7 करोड़ 42 लाख धन स्वीकृत हुआ है । विधायक मोहन वर्मा ने प्रदेश के मुखिया योगीआदित्यनाथ जी महाराज व लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को धन्यवाद करते हुए आने वाले दिनों में और भी सड़को की स्वीकृति की बात कही है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…