हाटा/कुशीनगर। नगर के राम-जानकी मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने नगर के व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने व्यापारियों के साथ शहर की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की। प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। दुकानों के आगे निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखें। बाजारों में जाम की स्थिति न बनने दें। पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं। असामाजिक तत्वों व नशा बेचने इत्यादि का अवैध धंधा करने वालों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें के साथ अंय मुददो पर चर्चा की गई।
इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को जब-जब सहयोग की जरूरत पड़ी है, हम पुलिस प्रशासन के साथ है और साथ ही अपने समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया जिसे शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया गया।इस दौरान नगर चौकी इंचार्ज बीरेंद्र सिंह यादव, अमर केडिया,मनोज कुमार,दिलीप वर्नवाल,शंकर जायसवाल, अमरनाथ रौनियार,रजनीश गिरी,आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…