हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एन एच 28 पर नगर के बागनाथ तिराहे पर ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित हो कर ट्रक में पिछे से टकरा गया जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।
मिला जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव लक्ष्मीपुर निवासी बिट्टू पुत्र रामजी शाह उम्र लगभग 25 वर्ष जो मोटरसाइकिल नम्बर बीआर 22 एएक्स 0458 से गोरखपुर से कसया की तरफ जा रहा था कि उक्त स्थान ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक में पिछे से टकरा गयी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हाटा भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…