News Addaa WhatsApp Group

हाटा: इंटर कॉलेज से 16 लाख रुपया चोरी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 4, 2022  |  7:42 PM

571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: इंटर कॉलेज से 16 लाख रुपया चोरी

हाटा/कुशीनगर। बुधवार को बैंक से निकाले गए श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के नौ लाख रुपये और फीस मद में प्राप्त सात लाख रुपये सहित 16 लाख रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को इस घटना की जानकारी प्रधानाचार्य ने हाटा कोतवाली पुलिस को को दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बुधवार की रात को उनके स्कूल के कार्यालय में रखी गई आलमारी के लाकर में रखे गए 16 लाख रुपये गायब हो गए है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बडौदा यूपी बैंक की हाटा शाखा से निकाले गए नौ लाख रुपये और फीस मद से मिले सात लाख रुपये कार्यालय की आलमारी में बने लाकर में रखे गए थे। उसकी चॉबी कैश का काम देखने वाले एक लिपिक के पास रहता था। प्रधानाचार्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब वह स्कूल पहुंचे तो संबंधित लिपिक ने बताया कि आलमारी में रखे रुपये चोरी हो गए है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार्यालय के कमरे और उसमें रखे आलमारी का मुआयना किया और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड फूटेज को भी देखा गया। बताया जा रहा है कि रात में एक व्यक्ति उस कमरे की ओर जाता और आता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस संबंध में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला चोरी का नहीं गबन का है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking