हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्व चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को रात दो बजे के लगभग नगर के गौरी बाजार चौराहे से एक टप्पेवाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार।जमा तलाशी के दौरान उसके पास से तीन हजार रुपए व कागज का गडडी बरामद हुआ,नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सिकाराम पुत्र सुरेंद्र निवासी काशीराम आवास पुरवां चौराहा थाना कोतवाली देवरिया जनपद देवरिया बताया, बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
वही एक अंय घटनाक्रम में शनिवार को नगर निवासी कन्हैया पुत्र लालबचन को चोरी के बैट्री व दो ब्लेड के साथ पुलिस ने गोपालपुर बिरैचा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के बिरुद्व पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।इन गिरफ्तारियो के दौरान निरीक्षक बिरेंद्र कुमार यादव,रामजनम यादव,का0फैजे आलम, रजनीश यादव,दीपक यादव पंकज कुमार अंय मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…