हाटा/कुशीनगर। लावारिस माल निस्तारण अभियान के अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय के अध्यक्षता में 18 वाहनों की नीलामी सम्पन्न हुआ,जिसमे कुल 261000 रुपये की आय सरकारी खजाने में हुई।
कोतवाली हाटा में लावारिस दाखिल कुल 18 वाहन जिनकी नीलामी हेतू सारी कागजी कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी थी। जिसमें नीलामी के लिये उपजिलाधिकारी हाटा को रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। जिनके द्वारा उक्त नीलामी में उपजिलाधिकारी के निर्देशन मे व उनकी मौजूदगी में प्र0नि0 आरके सिंह, उप निरीक्षक भीखू राय, उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव, हे0मु0 विजय कुमार मिश्र, हे0का0मुन्ना सिंह आदि अधि0गण के सामने निलामी की प्रक्रिया की गयी जिसमे लावारिस में दाखिल कुल 18 वाहनो को नीलाम किया गया। नीलामी से कुल 261000 रु0 के राजस्व की प्राप्ति हुई।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…