हाटा/कुशीनगर। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को अपरांह हाटा कोतवाली व कांन्हा हाउस का निरीक्षण किया। तत्पश्चात ढ़ाढा चीनी मिल पहुंचकर मिल के अधिकारियों व गन्ना विकास के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाआें का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। कोतवाली पहुंचकर राज्यमंत्री ने फरियाद के लिए आ रहे आम लोगों को मिल रही सुविधाआें की जानकारी ली। उन्होंने पेय जल, शौचालय आदि का निरीक्षण करने के साथ शिकायत रजिस्टर को भी देखा।
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी एसआरलिंगम व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल को शासन के मंशा के अनुसार लोगों को त्वरित न्याय देने को कहा। थाने के निरीक्षण के बाद राज्यमंत्री चकिया में बने कान्हां पशु आश्रय पर पहुंचे। जहां 36 गोबंश मौजूद मिले। पशुआें के लिए उपलब्ध चारा व पेय जल आदि सुविधाआें की जानकारी दी। विधायक मोहन वर्मा के साथ राज्य मंत्री ने गोबंश को माला भी पहनाया। जिलाधिकारी एसआरलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, सीआे पियुष कांत राय, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्र, कोतवाल राजेंद्र कुमार सिंह,अर्जुन गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, उदयभान कुशवाहा,आनन्द वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…