हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । लखीमपुर-खीरी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन किसानों को कुचल कर मार दिया गया के विरोध में
पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के अगुवाई में सैकड़ों सपाईयों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम पूर्ण बोरा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को लखीमपुर-खीरी घटना को लेकर पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि घटना में किसानों की हत्या लोकतंत्र का हनन है।घटना के दोषी गृह राज्य मंत्री और उनके पुत्र तथा शामिल लोगों पर तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया जाए साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को तुरंत बर्खास्त किया जाए। साथ ही शहीद किसानों को दो-दो करोड़ रुपए आर्थिक मदद देकर सरकार मदद करें।धरने को पूर्व सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी, विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख सचिन्द्र यादव,राम परसन सिंह,राजनेत कश्यप,अजय यादव ने भी संबोधित किया। वहीं धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन एलर्ट रहा। तहसील परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, अहिरौली एस ओ सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान प्रमोद कुमार यादव, मार्कंडेय मद्धेशिया टीपू खान, उपेन्द्र यादव, मिथलेश मिश्र, हीरालाल प्रजापति, कपिलेश्ववर वर्नवाल,विजय जायसवाल, शहबाज खान, दानिश खान, विशाल बाबा, आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…