हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयूषकान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी के क्रममें मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया मय टीम क्षेत्रीय भम्रण में थे कि सूचना मिली कि धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01वांछित अभियुक्त शम्भू पुत्र बेचन निवासी दुबौली थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर जो गडे़रीपटटी चौराहे पर मौजूद हैं और कहीं भागने के फिराक में है। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने उपरोक्त वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं एक अन्य घटनाक्रम में उपनिरीक्षक गौरव वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र के पटनी निवासी किशन कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार जो अपहरण व ब्लात्कार के मामले में फरार चल रहा था जिसे उसके घर पटनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी के दौरान हेड कांस्टेबल अवध नारायण यादव,हिंमाशु सिंह,दीपक सरोज,रवि प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…