हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के गोरखपुर तिराहे के सामने रात लगभग 8 बजे एन एच 28 पर बने क्रासिंग को पार करते समय बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया निवासी राम अशीष पुत्र गौरी उम्र 28 वर्ष जो अपने मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 56 बी 4407 पर अपने ही गांव के बांके पुत्र परसन को बैठाकर किसी काम के लिए हाटा आया हुआ था जो उक्त चौराहे पर बने क्रांसिंग को पार कर रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक मे ठोकर मार दिया। जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हाटा भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने दोनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…