हाटा: मेरे बढ़ते जनाधार से विपक्षी परेशान- पवन केडिया
हाटा/कुशीनगर। जनता के बीच मेरी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियां के खेमे में बौखलाहट है मेरे बढ़ते जनाधार को देखकर वे अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं, मेरे खिलाफ जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे जनता बखूबी वाकिफ है अभी जो मेरे खिलाफ खाद को लेकर गलत बयान बाजी चल रही है जो एकदम निराधार है और गलत है । इस प्रकार का घिनौना काम हमारे परिवार द्वारा कभी किया ही नहीं जा सकता है चाहे मैं विधायक रहूं या ना रहूं।
मेरी व मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जनता भलीभांति परिचित है जिस खाद की बात हो रही है पहले तो खाद नहीं फास्फोरेट है और सारा पेपर बिल जीएसटी आदि सबकुछ मौजूद है जो सरदार नगर से औरंगाबाद बिहार जा रहा था अगर वह नंबर दो का होता तो अभी तक प्रशासन के कब्जे में होता हमारी सरकार में पक्षपात नहीं होता है चाहे वह एक विधायक का मामला हो या किसी आम जनता का विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा ही नहीं बचा है जिसको लेकर वह जनता के बीच में जाए, ऐसे में उनसे उम्मीद भी क्या की जा सकती है इस प्रकार की ओछी राजनीति का मैं और मेरी पूरी भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है।पूर्व मे भी सकरौली में पुल निर्माण का घोटाले का आरोप लगाया गया था। जनता भाजपा के साथ है जिससे विरोध परेशान हैं।
इस प्रेस वार्ता के दौरान अमर केडिया, सुशील सिंह, रजनीश वर्नवाल आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…