हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में दुर्गा पूजा, दशहरा को लेकर पीस कमेंटी की बैठक रविवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि दुर्गा पूजा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्व है कहीं से किसी प्रकार की आराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वालेंटियर तैयार किए जाएंगे।दुर्गा पूजा समिति अपने सदस्यों को आई कार्ड जारी कर दे जिससे पहचान व सहयोग लेने में सुगमता बनी रहेगी।सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ आपस में मिल जूल कर त्योहार मनाए।
इस दौरान मौजूद लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराए जिसे समय पूर्व समाधान का आश्वासन दिया गया।इस दौरान विसर्जन के दौरान तीब्र कंपन ध्वनि और डीजे पर नियंत्रण की अपील भी की गयी।इस दौरान बरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र,नगर चौंकी इंचार्ज अनुराग शर्मा,उपनिरीक्षक अतुल तिवारी संयुक्त दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार रुंगटा, अभिषेक शर्मा,रितुराज,विशाल सिंह कुणाल बर्नवाल,सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…