हाटा/कुशीनगर। भाजपा सरकार गन्ना किसानों की हितैषी नहीं है वही सरकार का दावा है कि किसानों का आय दुगनी कर देगे लेकिन यह ढकोसला है जनपद में लगभग पाच सौ करोड रुपये से अधिक किसानों का गन्ना सुख गया जिसके एवज में योगी सरकार एक रुपये भी मुवायजे नही दे पायी ,जिसके कारण जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल घटता जा रहा है। किसान बिरोधी है भाजपा सरकार ,उक्त बाते शनिवार को सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कही.
पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे हैं कि हमारी सरकारें किसानों की आय दुगनी कर रही है लेकिन आंकड़े के अनुसार भाजपा के लोग झूठ बोल रहे हैं। किसानों का आय दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018_19मे जनपद के पाच चीनी मिलो ने तीन सौ बानवे लाख कुंतल गन्ना पेराई किया वही वर्ष 2019-20मे तीन सौ बीस लाख कुंतल तथा 2020-21मे दो सौ पंद्रह लाख कुंतल गन्ना पेराई किया। इस प्रकार लगातार जनपद में एक सौ सत्तहतर लाख कुंतल गन्ना रोग व दैविय आपदा के कारण सुख गया तथा पाच सौ करोड रुपये से अधिक का गन्ना सुखने के बाबजूद भी योगी सरकार ने किसानों को एक रुपया मुवायजा नहीं दिया। गन्ना मुवायजा को लेकर जनपद के सैकडो किसान अपने समस्याओ को लेकर अवगत कराया।जनपद के दो लाख एक्कीस हजार गन्ना किसान व उसका परिवार गन्ना पर निर्भर है। गन्ना किसानों को सरकार ने अबतक न गन्ना मूल्य बढाया और ना ही सुखे गन्ना का मुवायजा दिया।जिस कारण किसान गन्ना बोने से कतरा रहे हैं।
वर्ष 19-20में एकलाख हेक्टेयर में गन्ना बोआई हुआ था लेकिन क्षेत्रफल घट कर 87519हेक्टेयर गन्ना बोया है बर्तमान में जनपद में 15000हेक्टेयर गन्ना सूख गया है।भाजपा किसानों का सबसे बडा दुश्मन है भाजपा किसानों की आय बढ़ाने के बजाय घटाने के लिए कटिबद्व है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…