हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार आशीष रंजन की अध्यक्षता में “थाना समाधान दिवस”का आयोजन किया गया जिसमें कुल दस मामले आए।
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान दस मामले आए जिसमें पांच पुलिस से और पांच राजस्व विभाग से सम्बंधित थे।तीन मामलों के निस्तारण हेतू संयुक्त टीम भेजी गयी।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, अपराध निरीक्षक संजय कुमार शाही,नगर चौंकी इंचार्ज सुकरौली प्रदीप कुमार, राजस्व विभाग से संजीवन मिश्र, राजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…