हाटा/कुशीनगर । तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के सरकारी आदेश के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा एक दिसंबर को आहूत किए गए धरने में भाग लेने जनपद के माध्यमिक शिक्षक लखनऊ जाएंगे। धरने का आयोजन शिक्षा निदेशक माध्यमिक के पार्क रोड स्थित शिविर कार्यालय पर होना है। उक्त धरने में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षक एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी, गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी एवं विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह एवं जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से दी है। कहा है कि बीस पच्चीस वर्षों से सेवा कर रहे तदर्थ शिक्षकों की सेवा एक झटके में समाप्त कर देना घोर अन्याय है। इन्हें इनकी लम्बी सेवा को देखते हुए मानवीय आधार पर विनियमित किया जाय। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21, 18 व 12 को यथावत रखने तथा धारा 11(6) को विलोपित करने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने आवश्यक होने पर शिक्षक महासंघ के बैनर तले संघर्ष का निर्णय लिया है। संगठन से जुड़े शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान के लिए 15 जुलाई को प्रदेश भर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद 9 अगस्त को प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। 11 से 25 सितंबर तक प्रदेश भर में विशाल मण्डलीय धरने का आयोजन किया गया। स्कूली शिक्षा महानिदेशक के कार्यालय परिसर में 9 अक्टूबर को लाखों की संख्या में शिक्षक महासंघ के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया गया। संगठन और अधिकारियों के बीच कई चक्र की सकारात्मक वार्ता हो चुकी है लेकिन सभी समस्याओं के समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…