News Addaa WhatsApp Group

हाटा: तीन लाख रुपए हड़पने के लिये महिला ने रची साजिश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 10, 2025  |  6:13 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तीन लाख रुपए हड़पने के लिये महिला ने रची साजिश
  • महिला ने लगाया सिपाही व रिस्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप
  • महिला के घर जांच के लिए गया था सिपाही आरोप बेबुनियाद व निराधार- सुशील कुमार शुक्ल प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली गांव के मुजहना दास निवासी एक ब्यक्ति ने ग्राम पकवाइनार थाना कसया निवासी अपने ही एक रिस्तेदार से जमीन के नाम पर तीन लाख रुपए लिया था। जमीन लिखवाने के लिए जब रिस्तेदार ने उस पर दबाव बनाया तो वह रुपये हड़पने की नीयत से अपनी पत्नी को पुलिस कप्तान कुशीनगर के पास भेज कर हाटा थाने मे तैनात एक सिपाही व रुपये देने वाले अपने रिस्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुये कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

पकवाइनार थाना कसया निवासिनी किरन देवी पत्नी हरेंद्र सैनी ने हाटा कोतवाली में दो जनवरी 2025 को एक तहरीर देकर गुहार लगाई थी कि मेरे मौसेरे भाई मनोज माली ने नक़द तथा खाते के द्वारा ज़मीन लिखने के नाम पर तीन लाख रुपए लिया है। बार बार उसके घर जाने पर ना तो जमीन लिख रहा है और न ही रुपये लौटा रहा है। इस पर कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल ने एक कांस्टेबल को जांच सौंपा। तहरीर लेकर जब सिपाही मनोज माली के घर मुजहना दास गया तो वह नहीं मिला तो उसने उसके पत्नी से अगले दिन थाने पर आने के लिये कह कर लौट आया। इसके बाद वह थाने के बजाय अपनी पत्नी को पुलिस अधीक्षक के वहां भेज दिया। उसकी पत्नी ने वहां पहुंच कर आरोप लगाया कि तीन जनवरी 2025 की रात एक सिपाही अपने एक सहयोगी के साथ पहुंचा। उस समय पति घर में मौजूद नहीं था।दरवाजा खोलने पर अंदर ले गया और दुष्कर्म किया इस दौरान सिपाही का सहयोगी ने उसे पकड़ लिया था। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाई की मांग की।

महिला द्वारा लगये गये आरोप को निराधार बताते हुए हाटा कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के पति मनोज माली के खिलाफ किरन देवी निवासी पकवा इनार थाना कसया ने जमीन दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने और जमीन बैनामा न कराने को लेकर दो जनवरी को तहरीर नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने और जमीन बैनामा न कराने को लेकर दो जनवरी को तहरीर दी थी। गस्त के दौरान सिपाही महिला के घर जांच में गया था। अन्य आरोप निराधार है।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking