News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 6, 2026  |  5:31 PM

352 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले सात वर्षों से वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना कसया पुलिस ने मु0अ0सं0 413/2018, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त छोटू पुत्र मिठाई, निवासी करमहा थाना हाटा जनपद कुशीनगर (हाल पता- भिलौरा थाना गीडा जनपद गोरखपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। अभियुक्त वर्ष 2018 से गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था तथा उसके विरुद्ध थाना कसया में कई अन्य गंभीर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक शातिर चोर है, जो घरों में चोरी के साथ-साथ मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी, लेकिन वह लगातार पुलिस की नजरों से बचता चला आ रहा था। आखिरकार थानाध्यक्ष कसया अभिनव कुमार मिश्र द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गया।
इस सफल गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अभिनव कुमार मिश्र के साथ आरक्षी अमित कुमार, उमाशंकर यादव एवं रत्नाकर सिंह (थाना कसया, जनपद कुशीनगर) की अहम भूमिका रही।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking