हाटा/कुशीनगर। शहर से दूर गांवों में न्याय दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 पारित किया था, जिसको तहसील स्तर पर बनाने का प्रावधान था इस प्रावधान के तहत हाटा तहसील मुख्यालय पर बार एसोसिएशन के सहयोग से अधिवक्ता भवन के उपर ग्राम न्यायालय वर्षों से बनकर तैयार है परंतु आज की स्थिति यह है कि न्यायालय तैयार है परंतु मजिस्ट्रेट कब तैनात होगे उसका बर्षो से आमजनमानस को इंतजार है परंतु इंतजार की आस में वर्षो से बने न्यायालय में कुर्सियां धूल फाक रही।
इस न्यायालय के प्रारंभ हो जाने से जहा आमजनमानस को अपने छोटे छोटे मामलों के समाधान के लिए समय और धन दोनों से बचत हो जाता परंतु ऐसा दिख नहीं रहा है।इस सम्बन्ध में वार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराम प्रसाद पूर्व अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय ,उमेश दूबे,आनंद शंकर सिंह,रामजी प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता गणों ने कहा कि जनहित में इस ग्राम न्यायालय को चलाया जाना चाहिए इसके साथ ही बने एक अन्य तहसील में ग्राम न्यायालय अपना काम शुरू कर दी है परंतु यहां ऐसा नहीं है। जनहित में इसको तत्काल प्रारम्भ कर देना चाहिए जिससे आमजनमानस को कठिनाइयों से निजात मिल जाएगा ।इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी हीरालाल ने कहा कि न्यायालय बनकर तैयार है निर्णय जिला जज/हाईकोर्ट को करना है।
अब देखते हैं आमजनमानस के हित में काम करने के लिए एक तरफ केंद्र सरकार ने ग्राम न्यायालय की स्थापना की और दुसरे तरफ डबल इंजन की सरकार में वर्षो से बने न्यायालय की कुर्सिया मजिस्ट्रेट से शुशोभित हो रही है या वर्षो धूल फांकती रहेगी जो अपने आप में यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…