हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा मे बुद्ववार की बीती रात रात एक कलेक्शन एंजेट से एक लाख बारह हजार की लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के बिरुद्व मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई थी ।
वृहस्पतिवार देर शाम घटना के वादी ने एक पत्र लिख कर प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को दिया कि मेरे साथ कोई लूट नहीं हुई थी भूलबश पैसा घर पर रखकर चला आया था।जब मेरा बैग चोरी हुआ तो मुझे याद नहीं था कि पैसा मेरे बैग में है।वापस घर गया तो देखा कि पैसा घर पर ही है।वादी संजीव कुमार ने मुकदमा में कोई कार्यवाही नहीं चाहता हूं। एक तरफ पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक सहित बिगत रात से ही मामले के अनावरण के लिए पुलिस टीम परेशान थी।आम जन ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वादी के प्रति आक्रोश व्यक्त किया तो पुलिस को धन्यवाद दिया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…