हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर में एन एच 28 पर नगर के केनयूनियन तिराहे पर बने कट को पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 21 गांधी नगर निवासी धर्मवीर पुत्र राधेश्याम उम्र 30,राजू पुत्र गौरीशंकर उम्र 25 वर्ष व संदीप पुत्र अमर उम्र 24 वर्ष निवासी तुलसीपुर जनपद बलरामपुर जो तीनों एक ही बाइक पर बैठकर कर नगर मे आने के लिए उक्त कट को पार कर रहे थे कि कसया से गोरखपुर की तरफ जा रही अज्ञात वाहन ने बाइक मे ठोकर मार दिया। जिससे तीनों गम्भीर रुप से घायल हो गये आस-पास के लोगों द्वारा सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया गया जहां धर्मवीर व राजू की स्थिति गम्भीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया तथा संदीप को हल्दी चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…