News Addaa WhatsApp Group

हाटा: अवैध रूप से पेड़ काटने पर ट्रैक्टर ट्राली सीज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 1, 2024  |  5:55 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अवैध रूप से पेड़ काटने पर ट्रैक्टर ट्राली सीज

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय वन रेंज अन्तर्गत ग्राम छितौनी देवड़ार पिपरा मे अवैध रूप से पांच सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना पर वनाधिकारी अमित श्रीवास्तव के निर्देशन मे पहुंची वन विभाग की टीम ने पांचों पेड़ की लकड़ी एवं ढुलाई के प्रयोग मे लाई जा रही ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ कर अपने कब्जे मे ले लिया।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

वहीं वन विभाग की टीम को आता देख पेड़ काटने वाले भाग खड़े हुए। वहीं अवैध रुप से पेड़ों के कटान के सम्बन्ध मे हाटा वनाधिकारी ने राजू शर्मा पुत्र रामसुरेश शर्मा निवासी देवड़ार पिपरा थाना हाटा के विरूद्ध उ०प्र० वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना अनिल कुमार वन दरोगा को सौंप दिया है। वहीं काटी गयी सागौन की लकड़ी व ट्रेक्टर ट्राली वन विभाग ने सीज कर दिया है। वनाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने वन माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे अपनी आदत सुधार लें अन्यथा बड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

छापा मारने वाली टीम मे अनिल गौतम, भगवान राम वन दरोगा, अब्दुल आलम, इन्द्रजीत यादव वन रक्षक व सुदामा शामिल रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking