हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयुष कान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी के क्रम में वृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक अमरजीत चौहान मय टीम ने लालीपार मौन नाला के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।जमातलाशी के दौरान उनके पास से दो चाकू बरामद किया गया नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम बिल्लू चौहान पुत्र जयश्री चौहान उम्र 32 वर्ष व विपिन चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान उम्र 19 वर्ष निवासीगण देवराज पिपरा थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर बताया।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त युवकों के बिरुद्व आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया जहां से देरशाम न्यायालय ने जेल भेज दिया।इस गिरफ्तारी के दौरान का0 रजनीश यादव, का0 आदित्य यादव मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…