हाटा/कुशीनगर ।नगर के केन यूनियन तिराहे के हाइवे पर बने कट पार कर रही स्कूटी सवार महिला की ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव व ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
शुक्रवार को हाटा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर गोपालपुर बिरैचा निवासी सोनी देवी पत्नी विष्णु प्रताप सिंह अपने घर से स्कूटी से हाटा कस्बे में किसी काम से आ रही थी। सोनी देवी अपनी स्कूटी हाटा नगर के केन यूनियन चौराहे के हाईवे पर बने कट पर कर रही थी कि उसी दौरान कसया से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक एचआर 46 एफ 2711 ने स्कूटी सवार महिला को ठोकर मार दी। घटना में स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत हो गयी। घटना जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव व ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…