News Addaa WhatsApp Group

पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य कैम्प का किया आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 15, 2024  |  7:55 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य कैम्प का किया आयोजन

रामकोला/कुशीनगर । गोरखपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर दीपक वर्मा ने अपनी माँ स्व0 मालती देवी की पुण्यतिथि व स्मृति में इंडियन इन्स्टीट्यूट आफ सोशल वेलफेयर के द्वारा सोमवार को अपने पैतृक नगर के धर्मसमधा मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प व जांच शिविर आयोजित किया।इस अवसर पर गायत्री यज्ञ एवं भण्डारे का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

स्वास्थ्य कैम्प व जांच शिविर में प्रवीण शुक्ला,इन्द्रजीत सिंह, दीनानाथ मद्धेशिया, रवि प्रताप सिंह आदि सहित सैकड़ों लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

मौके पर जरूरतमंदों को उपलब्ध नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डाक्टर हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 वर्मा ने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि सामान्य स्क्रीनिंग करा लेना चाहिए। जांच से बीमारियों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारियां मिल जाती है। उन्होंने कहा कि हार्ट, ब्लडप्रेशर, शुगर संबंधित रोगों के प्रति जागरुकता के लिए आगे भी ऐसे कैम्प का आयोजन रामकोला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माँ कि पुण्यतिथि पर गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। गरीबों के आशीर्वाद से ही मां की आत्मा को शांति मिलेगी। गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डा0 प्रशांत रंजन गुप्ता ने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि आरंभिक चिकित्सीय जांच व इलाज से कई असाध्य रोगों से बचा जा सकता है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा0 पूजा सिंह, चर्मरोग विशेषज्ञ डा0 सुनील वर्मा, डा0 क्षेत्रपाल यादव ने लोगों की स्वास्थ्य जांच के उपरांत चिकित्सकीय सलाह दी।

इस दौरान कैम्प में आये स्वास्थ्य टीम के रघुवंश सिंह, आदर्श दूबे, राहुल चौधरी, पवन मिश्रा, राजकुमार चौधरी, अरुण शर्मा आदि के अलावा नगर पंचायत कर्मी विकास राव, अखिलेश कश्यप सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking