कुशीनगर । नई हीरो स्प्लेंडर प्रगतिशील और नई डिजाइन की मोटरसाइकिल है। नई हीरो स्प्लेंडर+एक्सटेक तरह-तरह के बेमिसाल फीचर्स से लैस है, जिसमें ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ फुल डिजिटल मीटर, कॉल और एसएमएस अलर्ट, आरटीएमआई (रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर), लो फ्यूल इंडिकेटर, एलईडी हाई इंटेंसिटी पोजीशन लैंप (एचआईपीएल) और विशेष ग्राफिक्स शामिल हैं। इसके अलावा यह एकीकृत यूएसबी चार्जर के साथ आती है।
उक्त चर्चा यश आटोमोबाइल सलेमगढ़, कुशीनगर द्वारा आयोजित एक सादे समारोह में यश आटोमोबाइल संस्थान के मुखिया अजय कुमार ने मीटिंग हाल में अपने उपभोक्ताओं के बीच साझा करते हुये कही। उन्होंने कहा की हीरो स्प्लेंडर+ एक्सटेक हीरो मोटोकॉर्प की डीलरशिप पर 73,200 रुपये के शुरुआती दाम पर उपलब्ध होगी।
उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा पर स्थित यश आटोमोबाइल्स सलेमगढ़, कुशीनगर के मीटिंग हाल में मंगलवार को स्प्लेंडर एक्सटेक का लॉन्च किया गया। इस लॉन्च में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने लॉन्च कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लौंच कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने स्पलेंडर+ एक्सटेक के कूल फीचर्स और टेक्नोलॉजी की काफी तारीफ की।
लगातार कनेक्टिविटी: हीरो स्प्लेंडर+ एक्सटेक अपने सेग्मेंट में पहली बार ब्लूटुथ कनेक्टिवटी के साथ फुल डिजिटल मीटर से लैस कर पेश की गई है। इसमें इनकमिंग और मिस्ड कॉल के बारे में अलर्ट, नए मैसेज अलर्ट, टू ट्रिप मीटर के साथ आरटीएमआई (रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर) और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसी विशेषताएं शामिल है। इसमें एक एकीकृत यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी है।
सुरक्षा: स्प्लेंडर+ एक्सटेक में साइड स्टैंड विजुअल इंडिकेशन और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। यह बैंक-एंगल-सेंसर के फीचर से भी लैस है, जिससे किसी भी कारण से गिरते हुए मोटरसाइकिल का इजन बंद हो जाता है।
डिजाइन: एलईडी हाई इंटेंसिटी पोजिशन लैंप (एचआईपीएल) और नए ग्राफिक्स हीरो स्प्लेंडर+ एक्सटेक को जबर्दस्त और बेहतरीन लुक प्रदान करते हैं। इसकी पारंपरिक एलईडी स्ट्रिप इस गाड़ी के सामने से नजर आने वाले लुक और खूबसूरती को बढ़ाता है।
रंग: चार नए रंगों, स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक, टोरनैडो ग्रे और पर्ल वाइट में मिलने वाली नई स्प्लेंडर+ एक्सटेक देखने में वाकई जबर्दस्त और शानदार बाइक नजर आती है।
कार्यक्रम के अंत मे यश आटोमोबाइल्स के होनहार कुमार यश ने कार्यक्रम में आये हीरो बाइक के शौकीनों के प्रति संस्थान के तरफ से साधुबाद देते हुये आगन्तुको को स्वागत किया।
इस मौके पर यश आटोमोबाइल्स के प्रो अजय कुमार,कुमार यश, सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी,वरिष्ठ पत्रकार,समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह,पप्पू कुमार, सुनील कुमार, अमर सोनी,राहुल कुमार, रामप्रवेश पाण्डेय, संजीव कुमार के साथ संस्थान के सभी कर्मचारी एवं गण मान्य व उपभोक्ता मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…