खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती पर पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति खड्डा के तत्वाधान में शुक्रवार को स्थानीय एक विवाह भवन परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल की राजधानी काठमांडू से आए डॉ. जिबच्चा शाह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप विश्वकर्मा तथा डॉ. एन.टी. खान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में दुर्गेश्वर वर्मा, डॉ. अंगद यादव और डॉ. जितेंद्र यादव ने होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन के जीवन वृत्तांत तथा चिकित्सा जगत में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
योग व प्राकृतिक चिकित्सक अभिषेक शाही ने डॉ. हैनिमैन द्वारा 2 जुलाई 1843 को अंतिम सांस लेने से पहले कही गई प्रसिद्ध अंतिम पंक्ति मेरा जीवन व्यर्थ नहीं गय का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि सभी चिकित्सकों को इस भावना को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने चिकित्सक समुदाय से अपील किया कि वे अपने जीवन को भी सार्थक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। मुख्य वक्ता डॉ. शाह जी ने नेपाल में अपनी उपलब्धियों तथा पशु-पक्षियों के चिकित्सकीय सेवाओं में दिए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एक चलचित्र के माध्यम से अपने कार्यों की जानकारी भी दी, जिससे उपस्थित चिकित्सकों व श्रोताओं में काफी उत्साह का माहौल रहा। सर्वप्रथम मुख्यातिथि व चिकित्सक गण ने महात्मा हैनिमैन के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समिति ने उपस्थित सभी अतिथियो को अंग वस्त्र, स्मारिका व डॉ हैनिमैन की तस्वीर भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में डॉ. जिबाछा साह (नेपाल) डॉ. अंगद यादव पड़रौना
डॉ. आरए कुशवाहा, डॉ. सुधाकर पाण्डेय, डॉ. सुनील के वाई आनंद, डॉ. सुभाष यादव
डॉ. बलराम यादव, डॉ. आरके यादव सहित बड़ी संख्या में होम्योपैथी चिकित्सक और स्वास्थ्य जागरूक नागरिक मौजुद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. हैनिमैन के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…