News Addaa WhatsApp Group

02 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 2, 2023  |  8:25 AM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपको चिंता सताएगी. व्यवसाय के कामों में आपका ध्यान थोड़ा कम लगेगा, जिसके कारण आपकी कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती है. आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जिन्हे आप गुप्त रखें. लेनदेन के मामलों में आपको स्पष्टता रखनी होगी.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा मिलता दिख रहा है. आप यदि किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है. आपको नौकरी के साथ साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको तुरंत लपक कर जाना बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आप यदि किसी काम में निवेश करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. आपको अपने महत्वपूर्ण कामों के लिए सूची बनानी होगी और अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी आप दिन का कुछ समय निकालेंगे. किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. माताजी की सेहत में कुछ गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे. किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अपने दोस्तों से मदद लेनी होगी. आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं. जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, नहीं तो समस्या हो सकती हैं. आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी. कार्य क्षेत्र में आप कुछ नये कामो को शामिल कर सकते हैं. आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे. पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसमें आप दिल ना दे, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकता है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खास खबरें सुनने को मिल सकती हैं. आप अपने कामों में सफल रहेंगे और आपका कोई जरूरी काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं और आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत है, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं. आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी और आपको यदि किसी बात को लेकर चिंता सता रही है, तो आप उसका समाधान अवश्य ढूंढे. आपको कुछ अप्रिय लोगों से आप सावधानी बरतनी होगी. पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है और पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी. आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, लेकिन संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें दिल दे सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा. आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा. साझेदारी में कोई काम बहुत ही सोच विचार कर करना होगा और उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें. यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और आप अपने घर की रंगाई पुताई व साज सज्जा आदि का भी काम करवा सकते हैं. भाई या बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी. विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी. आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरे. माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और जो लोग किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं, उन्हे कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा. आप यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़े, तो वह आपके लिए कानूनी हो सकता है. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आ सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. संतान पक्ष की और से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपको चिंता थोड़ी कम होगी. आप अपनी जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें. जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी. आवश्यक कार्य में आपको धैर्य बना कर रखना होगा. कार्य क्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो वह उनमें कोई गड़बड़ी करा सकते हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking