News Addaa WhatsApp Group

22 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 22, 2024  |  8:26 AM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि:
आज का दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के राज नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी निर्णय कार्य में बार-बार बदलाव की वजह से उसमें टाइम लग सकता है। आज लोगों का आपके ऊपर विश्वास बढ़ेगा, अपने कार्यों के लिए आपसे सलाह लेंगे। अपना वक्त बर्बाद न करें। जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा। आज दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। काम-काज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

वृष राशि:
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज आपको रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। लम्बे वक़्त से आ रही दिक़्क़तों को आज ही हल करने की जरूरत है, इसलिए सकारात्मक सोचें तो सफलता जरुर मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

मिथुन राशि:
आज का दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। कार्यस्थल पर लोगों के द्वारा प्राप्त हो रही जानकारी का इस्तेमाल अपने काम को बेहतरीन बनाने के लिए करने की आवश्यकता है। आज का दिन बाहर घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं, सभी सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आज परिवार से जुड़े हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे सबके मन प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि:
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें, लेकिन प्रयत्न में सतर्कता भी रखें। आज घर और काम में संतुलन बनाए रखेंगे। किसी व्यक्ति के प्रति विश्वास बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पहले व्यक्ति के स्वभाव को ठीक से जानना होगा। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको खुशी मिलेगी। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा।

सिंह राशि:
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिस्थिति के अनुसार अपना व्यवहार रखें। छात्रों को फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार के साथ बाहर मूवी का प्लान बन बनेगा। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, वहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करोगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

कन्या राशि:
आज का दिन महत्तवपूर्ण रहेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ शादी फिक्स हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने कस प्लान बन सकता है।
बिजनेस के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते है। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छी ख़बर लेकर आया है, जो अपना प्रोफेशन बदलने का विचार कर रहे हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आराम मिलेगा, बस आप खान-पान और अपनी जीवन शैली में सुधार लाएं जिससे आपको फायदा मिले।

तुला राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नए प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।
अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आप की आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। आज आपको अचानक सुख सुविधाओं की चीजे प्राप्त होगी। आज सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को अधिक फायदा होगा, उनके टैलेंट को सराहा जाएगा, जिससे किस्मत चमकेगी और धन का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन में बहुत-सी सकारात्मक भावनाएं आयेंगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नये कॉलेज में एडमीशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाएंगे, जहां खूब इंजॉय करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलती रहेगी। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने पर आपको मनवांछित ख़ुशी प्राप्त हो सकेगी, वहीं परिवार में किसी बड़े कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद माहौल प्रमोदपूर्ण होगा।

धनु राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े खरीदने के लिए शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। एजुकेशन फील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स अपना पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

मकर राशि:
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज पारिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्तो के साथ गोल्फ खेलने जा सकते हैं। इम्युनीटी सिस्टम को बढाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे आईडिया आपके दिमाग में आएंगे।

कुंभ राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं आपकी सैलेरी में इन्क्रीमेंट भी हो सकता है। आर्थिक मसलों को लेकर सावधान रहें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लोगों के साथ स्नेह और आपसी सौहार्द के साथ पेश आने की जरूरत है।

मीन राशि:
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। ऑफिस में रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। पहाले से चल रहे कार्य शीघ्र ही पूरे हो जायेंगे। मन में उठती कल्पना की लहरें आपको ऊचाईयों पर ले जाएगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking