News Addaa WhatsApp Group

15 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 15, 2024  |  7:54 AM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
15 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

मेष राशि (Aries): आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा. इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपकी लम्बी बात हो सकती है. आप भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे. घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं. अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगा.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृष राशि (Taurus): आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है. अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं,तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम सफल होगा. आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा. कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा. मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे. लेकिन आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए.

मिथुन राशि (Gemini): आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है. आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें. कुछ छिपे विरोधी आपके काम में अड़चने डालेंगे परन्तु आप का पॉजिटिव अप्रोच आपको मजबूत बनाए रखेगा. लाइब्रेरियन की सैलरी मे इंक्रीमेंट होने के योग हैं. महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है.

कर्क राशि (Cancer): आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा. अगर नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो मार्केट एनालिसिस करना बेहतर रहेगा. छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आप कार सीखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं. आपका अच्छा स्वास्थ्य आपको काम करने मे मदद करेगा. शत्रुओं से सावधान रहना आपके लिए अच्छा रहेगा, इस राशि की जो हाउसवाइव्स जॉब करना चाहती हैं, उनके लिए पार्ट टाइम जॉब से करियर स्टार्ट करने के अच्छे योग बन रहे हैं.

सिंह राशि (Leo): आज आप अपने दिन की शुरुआत खुशहाली से करेंगे. शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी. बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा. किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी. अपने घर को फेस्टिवल के अकोर्डिंग डेकोरेट करवा सकते हैं, घर में सुख सम्रद्धि बनी रहेगी. कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे.

कन्या राशि (Virgo): आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. काम पूरा करने में आपको किसी सहयोगी की मदद मिलेगी. आपके करियर में अचानक बदलाव आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा. आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा. आपकी माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात कर सकते हैं. अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें. आपको भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा. जो लोग कार कलेक्शन में रुचि रखते हैं, वो मार्केट में लांच नई कार खरीदेंगे.

तुला राशि (Libra): आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है. आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा. आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा. आपके मन में नए-नए विचार आएंगे. आपको अपने बच्चों के सक्सेस से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा. अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की पूजा पाठ के लिए निकालें मन शांत रहेगा. महिलाएं आज अपने घर के कामों में व्यस्त रहेंगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपका दिन आपके जीवन मे नया बदलाव लेकर आएगा. आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे जहां मस्ती का माहौल रहेगा. व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे. आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी. मार्केट से आज कुछ नए प्रोडक्ट खरीद सकते हैं. आपको तनाव से राहत रहेगी. आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा. आप कहीं रोड ट्रिप पे जा सकते हैं. आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगेगा.

धनु राशि (Sagittarius): आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है. आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं. अपने काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे. सेल्समैन को आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जाएंगे. लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. आपके बच्चे डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं. एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होगा.

मकर राशि (Capricorn): आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. इस राशि के विवाहित किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे. बिजनेस के काम में आपको बड़ा धन लाभ होगा. शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. जो लोग मूर्ति के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा. राइटर आज कोई नई स्टोरी लिखने का मन बनायेंगे जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जायेगा. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius): आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है. परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे. आप दोस्तों के साथ मॉल घूमने जायेंगे और साथ मे शॉपिंग भी करेंगे. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है. कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा सीखने को मिलेगा. तनाव को कम करने के लिए आप किसी शांत जगह घूमने जाएंगे. आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ध्यान रखें.

मीन राशि (Pisces): आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है. आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे , काम के नए टारगेट बनाएंगे. आप जीवनसाथी के साथ लंच पर किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में इजाफा होगा. पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगा. इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के आसार हैं. आत्मनिर्भर होकर फैसले करने से काम बनेगा.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking