News Addaa WhatsApp Group

16 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2024  |  8:19 AM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

मेष राशि (Aries): आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा. किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा. आज कोई आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा. अगर पहले आपकी किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार हो सकता है. आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृष राशि (Taurus): आज तकदीर आपके साथ रहेगी. आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें. आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें. अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है. इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है. विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है.

मिथुन राशि (Gemini): आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. घर से बाहर जाते समय कुछ एक्स्ट्रा पैसा साथ लेकर जाए, अचानक कोई जरूरत पड़ सकती है. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के ले भी बुलावा आ सकता है. सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी. आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है. कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म होंगी. माता-पिता का आशीर्वाद से काम अच्छे से बनेंगे.

कर्क राशि (Cancer): आज आपका दिन अच्छा रहेगा. किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं. आज किसी समारोह में पहुंचने में आप थोड़ा लेट हो सकते हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा. स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें. दोस्तों के साथ विदेश यात्रा की प्लांनिग करेंगे. आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक लाभ की सम्भावना है.

सिंह राशि (Leo): आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. मौसम के बदलने से आज थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. पुराने दोस्तों के साथ फोन पर लम्बी बात होगी. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा. जिस पड़ोसी से पहले अनबन हुई थी वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे. आज स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा.

कन्या राशि (Virgo): आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें , कुछ नए लोगो से दोस्ती भी होगी. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. इस राशि के बुक सैलरों के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आयेगा. उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा. आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. तेज वाहन चलाने से बचें. आज किसी अच्छे डाक्टर से सलाह लें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

तुला राशि (Libra): आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा. इस राशि के विवाहित पुरूष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करें तो संबंध मधुर बनेंगे. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी. सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ा सतर्क रहें साथ ही मोड़ पर इंडीकेटर का प्रयोग करना न भूलें. आज परेशानियां चुटकियों में समाप्त हो जाएंगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio): आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा. अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का सेवन अच्छा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा. एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें. आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है. फायदा होना तय है.

धनु राशि (Sagittarius): अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है. आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा. आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है. इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है. जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

मकर राशि (Capricorn): आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है. आज आपका मन अशान्त रहेगा. धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी. आज आप किसी करीबी की मदद ले सकते हैं. आज आप मन को शांत रखकर विवादों को हल करने की कोशिश करें तो व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius): आज आपका दिन नई उंमग लेकर आयेगा. आज किसी बिजनेस डील के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. आज मुश्किल कामों का आसनी से निपटा लेगें. आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. आज कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी. आपके दुखों का अंत होगा.

मीन राशि (Pisces): आज आपका दिन खुशियों भरा है. आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. आज पारिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, भाई से अनबन दूर होगी. आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. आज एक्स्ट्रा मेरिटल रिलेशन से बचें. आपका जीवनसाथी आज अपने मन की बात आपसे शेयर करेगा.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking