News Addaa WhatsApp Group

10 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 10, 2024  |  10:29 AM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
10 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

1. मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा फोकस कार्यों पर रहे। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। इस राशि के छात्र अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और कोई नई उपलब्धि भी हासिल करेंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए।

2. वृष राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। दिनचर्या को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी सुखद समय बीतेगा। आज कार्यस्थल पर कार्य भार बढ़ेगा। आज कहीं रुका हुआ पैसा आने से रिलेक्स फिल होगा।

3. मिथुन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज किसी वजह से आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको आज फाइल या पेपर वर्क पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा और आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगार साबित होगी।

4. कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मुलाकात होगी। इस राशि के छात्रों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा। ऑफिस में आपको सहकर्मियों से मदद भी मिलेगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

5. सिंह राशि
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यो का मान-सम्मान बनाए रखेंगे तो सभी के चेहरे पर आपको खुशी देखने को मिलेगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट का भी ख्याल रखेंगे तो आपको भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी। आज आप बच्चों के करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। हालांकि समय अनुसार काम बनते जाएंगे। आज परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर प्रसन्न होंगे।

6. कन्या राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय बीतेगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आज आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को फिर से जगायेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचे। आज दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। आज आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

7. तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से समाधान निकालेंगे। आज ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई-नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है। आज व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान रखने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आज अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।

8. वृश्चिक राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज दिन की शुरुआत बेहतरीन रहने वाली है। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज लवमेट के रिश्ते में उचित सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।

9. धनु राशि
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आज आपकी कई तरह की गतिविधियो में व्यस्तता रहेगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को और अधिक मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको खुशी मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

10. मकर राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कुछ नई बातें सीखने को मिलेंगी। अच्छे लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। आज किसी रुके हुये कार्य को पूरा करने का प्लान बनाने में सफल होंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर के योग बन रहे हैं । आज कार्यस्थल पर गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारू रूप से करने की जरूरत है। आज मेहनत के मुताबिक आपको लाभ मिलता रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं।

11. कुंभ राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। प्रॉपर्टी लेने से संबंधित योजना बनायेंगे। आज आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। आज आपके दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

12. मीन राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचे। धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तो जल्द ही सब ठीक भी होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन लोगों के लिए खुशखबरी आने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। ऑफिस में आपको बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking