News Addaa WhatsApp Group

14 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2024  |  8:13 AM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
14 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि-
आज आपका दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। अपना समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टी नेशनल कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आज अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेश सम्बन्धी यात्रायें हो सकती है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि-
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने पर मित्र और परिवार का साथ मिलेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। यात्रा से संबंधित बनाई गई योजना सफल होगी और आपको इस यात्रा के दौरान नए अनुभव मिलेंगे। लवमेट से मदद मिलेगी आज कोई निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा। व्यापार में आज आपको ज्यादा लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। आज बिना वजह किसी से उलझने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में कुछ अधिक ही काम रहेगा। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

कर्क राशि-
आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। आज लोगों से मिल रहे साथ का सही उपयोग करेंगे। आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से आज आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। अगर आज किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।

कन्या राशि-
आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज प्रयत्न करने से आपके रुके हुए कार्य भी समय पर
पूरा हो जायेगा। आज आप किसी कंपनी के साथ कोई बड़ी डील साइन करने में सफल होंगे। आज अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।

तुला राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने काम से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आज कोई भी पारिवारिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें, परिवार की राय भी ले लें। आज आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको पहले किए हुए मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने कीजरूरतहै। आज आप घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। वकील वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आय के कई मौके मिलेंगे, किसी भी मौके को हाथ न जाने दें। आज आपको किसी से उपहार मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के छात्रों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज साथ में घूमने जाएंगे।

कुंभ राशि-
आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज कोई भी कार्य करते समय आपको धैर्य रखना होगा। आज परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी । व्यापार को आगे बढाने में पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नती के अवसर मिलेंगे। आज ऑफिस में आपको सम्मनित किया जाएगा। काम की गति तेज करने का कोई नया प्लान बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकल जाएगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking