News Addaa WhatsApp Group

26 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2024  |  8:59 AM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
26 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ नई योजनाएं बनायेंगे। आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में उनकी मदद करेंगे। ऑफिस में अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपका कोई जरूरी कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज अपने ऊपर नकारात्मकता हावी न होने दें तथा स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। आज घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन से संबंधित कोई प्रोग्राम भी बन सकता है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। करियर को लेकर आपके मन में उलझन बनेगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जायेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, खाने में ड्राई फूड शामिल करें। पिता बच्चों के साथ गेम्स खेलने का प्लान बना सकता है। आज दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन समाप्त होगी। आज लम्बे समय से रूके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके व्यापार में लाभ दिलायेगा। आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिस कार्य की शुरुआत करेंगे वो पूरा कर लेंगे। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फीजूल की बातो में ना पड़ें। करोबार में आ रही समस्याएं आज समाप्त होगी।

कन्या राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर की जरूरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मर्केट जायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपको कार्यों में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी। आज लवमेट से उपहार मिलेगा। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे।

तुला राशि: आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। आज बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कार्यों को पूरी सावधानी के साथ करेंगे, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी से उलझने से बचें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप दिन भर की व्यस्तता के बावजूद भी शाम को अपने लिए समय निकालेंगे। पहले शुरू किये हुए कार्यों को आज पूरा करने पर आपका ध्यान रहेगा ǀ आज आप अपने रहन- सहन में बदलाव करने की सोचेंगें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं उनकी समाज में काफी प्रशंसा होगी। परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पिता की राय अपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। करोबार को बढ़ाने में बढ़े भाई का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि: पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। आज अपने उद्देश्यों को पूरा करने का कुछ नया प्लान बनायेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। आज आपकी सेहत पहले से अच्छी बनी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि: आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं।महिलाएं आज घर के कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। आज जीवनसाथी से मनपसंद गिफ्ट मिलेगा। आज आपको कोई भी फैसला सोच–समझकर लेने की जरूरत है। आज आप अपनी किसी महत्वपूर्ण योजना को कॉन्फिडेंशियल ही रखें, वरना कोई दूसरा लाभ उठा सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासनिक कार्य पूरा करवाने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आज कार्यों में भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। आज अचानक कहीं जाने का प्लान बना सकते है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking