News Addaa WhatsApp Group

04 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2024  |  8:19 AM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
04 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियां भरा रहने वाला है। आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपके आस-पास के कुछ लोग आपके विरोधी भी बन सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। आज आपको योजना अनुसार ही कार्य करना चाहिए। यदि आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

वृष राशि-
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। विदेश जाने की इच्छा रख रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप अपने धन का सही इस्तेमाल करें। अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी आज प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बन रहे है।

मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपको लाभ होगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। आज शाम को माता जी से अपने भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में कोई बात चलेगी, जिससे उलझन महसूस हो सकती है। आज सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे।

कर्क राशि-
आज के दिन आपको इच्छित फल प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी आपकी अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। व्यापारी वर्ग को नए आर्डर मिलेंगे, काम बढ़िया चलेगा, जिससे अधिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर आप सकारात्मक माहौल में काम करेंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता रखें, रुके हुए काम पूरा होंगे। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आज आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आयेंगे, जिनसे मिलकर अपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे| जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। आज आप कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनाएंगे। जमीन से जुड़े किसी मामले में, कोर्ट का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा।

तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको बेकार की उलझन में पड़ने से बचने की जरूरत है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बाहर का तला भुना खाने से आपको परहेज करना चाहिए। जीवनसाथी के सहयोग से आज घर के रुके कार्य पूरे होंगे। आज ऑफिस के कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी काम को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चो से कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आज आपको खुशी मिलेगी।

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। वकालत कर रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी बड़े वकील से मिलने का मौका मिलेगा। आज लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दिनचर्या में टहलना शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने की जरूरत है। कोई प्रेरणादाई पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आज के लिए बढ़िया रहेगा। छात्रों को उनके मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

कुंभ राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत जीवनसाथी से करा सकते हैं। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के बेहतर भविष्य के लिये आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

मीन राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। किसी बचपन के मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी होगी। यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप तंदरुस्त रहेंगे, अपने खाने में फ्रूट शामिल करें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking