News Addaa WhatsApp Group

30 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2024  |  8:04 AM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
30 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि-
आज आपका दिन आपके जीवन में नई ख़ुशी लेकर आएगा। व्यापार में निवेश के लिए आज पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर में किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार के माहौल में उत्साह रहेगा। छात्रों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं। सजावट का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

वृष राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत नई उमंगों के साथ होगा। घर के लोगों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र आज अपने सीनियर्स से प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद लेंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा। आज घरवालों के साथ नया घर लेने का विचार विमर्श करेंगे। कम्प्यूटर सिख रहे लोगों को आज कुछ इंट्रेस्टिंग सीखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बनाएंगे।

मिथुन राशि-
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। हार्ट की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षक विद्यार्थियों से किसी टॉपिक को समझाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि-
आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशियाँ लाएगा। आज ऑफिस में आपका प्रोमोशन होगा। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा। रिश्तेदारों से आपकी आज फोन पर लंबी बात होगी। मां अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी। काफी समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने पूराने चैप्टर का अध्ययन करते रहने की जरूरत है।

सिंह राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपके जीवन में खुशी बनी रहेगी। फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का मन बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा।

कन्या राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बिजनेस में आज अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको कार्य करने का तरीका सिखाएगी। आज दूसरों को समझाने से पहले खुद की कमियों को देखें। आज आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा, पूजा पाठ का कार्यक्रम करवा सकते हैं। अपने बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा।

तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लाने वाला है। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज आप नए काम करने का मन बनाएंगे। आज ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन का विचार करेंगे। आज आप नया घर खरीदने का प्लान बनाएंगे। आपका सोचा हुआ काम.. आज पूरा हो जाएगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूढेंगे। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। घर के किसी सदस्य को सफलता मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। नकारात्मक सोंच वाले व्यक्तियों से आप दूरी बना कर रखें, इससे आपके काम में कठिनाइयाँ नहीं होंगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट कही घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। व्यापार में आज अचानक धन लाभ होगा।

धनु राशि-
आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। आप को अपने बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका पाएंगे। सोशल मडिया पर आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों को पसंद आयेगी। आज आपको अपने फिजूल खर्चो को कम करने की आवश्यकता है। आज आपके अंदर आए सकारात्मक बदलाव से जीवन साथी प्रसन्न होंगे।

मकर राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ दिन पहले जॉब के लिए किये आवेदन का आज अच्छा रेस्पोंस आएगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा जिससे अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी आज नया एक्सपेरिमेंट करेंगे। आज आपका मन शांत रहेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में आएगा। आज आप अपनी पर्सनालिटी बेहतर करने के लिए किसी एक्सपर्ट से राय लेंगे।

कुंभ राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बड़ों की सलाह से बिजनेस को नए रास्ते पर लाने का प्रयास सफल होगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आज आप गाड़ी चलाना सिखने का मन बनाएंगे। आज किसी काम में अपनों की मदद मिलेगी जिससे काम आसान हो जाएगा। राजनीति में आपका मान सम्मान बढेगा। सिंगर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बड़े प्लेटफार्म पर गाने का मौका मिलेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। घर में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में आज बढ़ोत्तरी होगी। महिलाओं को मार्किट में आज पर्स और ज्वेलरी का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। आपको आज आपकी मनचाही चीज गिफ्ट में मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking