News Addaa WhatsApp Group

25 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2023  |  8:10 AM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. सरकारी क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. आप बेवजह के कामों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, जिसके कारण आपके काफी कम लटक सकते हैं. यदि आपने किसी से कर्जा लिया था, तो आप उसे भी उतरने में काफी हद तक सफल रहेंगे. सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उन पर कोई गलत आरोप लगा सकता है.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी पूरे रुचि रहेगी. आपके मन में ईष्र्या व द्धेष इसकी भावना आ सकती है. परोपकार के कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको पारिवारिक समस्याओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा. कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आपको कोई गलत सलाह दे सकता है. आप कार्य क्षेत्र में यदि अपने जूनियर से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी. आप बिजनेस की किसी रुकी हुई डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह पूरी हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य को घर से दुर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझनो भरा रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं. आप अपनी घरेलू समस्याओं के कारण अपने कामों पर फोकस कम कर पाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है. आपकी छोटी सी गलती के कारण आप परेशान रहेंगे. व्यापार कर रहे लोगों को व्यापार में कुछ समस्याओं के कारण समस्या आ सकती है. आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे. शारीरिक रूप से फिट रहने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे. आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे परिवार के सदस्यों को समस्या हो. आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप उलझनो रहने के कारण आप परेशान रहेंगे. किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा. आप किसी कानूनी मामले में अपने आंख व कान खोल कर आगे बढे, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकती हैं. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आप पर कोई गलत आरोप लगा सकते हैं.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा. परिवार में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से कलह चल रही थी, तो वह आज दूर होगी. रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी. आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आप कार्य क्षेत्र में किसी से बातचीत करते समय सावधानी बरते, नहीं तो आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जो सामने वाले को बुरी लगेगी. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे लोग इसे आपका स्वास्थ्य समझ सकते हैं और आपके कुछ काम लटक सकते हैं. बिजनेस में आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर अमल करें, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप परिवार में सदस्य से किए हुए बातें को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर परेशान रहेंगे, इसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा. आप अपने भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य करें. पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है. आपको कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपके वेतन में भी वृद्धि होगी. आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आप किसी की कहानी सुनी बातों में ना आए और किसी बात को लेकर यदि आपको क्रोध आए, तो भी आप उस पर नियंत्रण बनाए रखें. परिवार में किसी सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप रुपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें. आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेंगे और करियर को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. आपको कार्य क्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. जीवन साथी को आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी और आप अपने विचारों से माहौल को अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे. ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन व्यवसाय में आप किसी को पार्टनर ना बनाये, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है. यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप उनकी कुछ समस्याओं का निपटारा कर सकते हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking