News Addaa WhatsApp Group

28 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 28, 2023  |  8:13 AM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्साह में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा चल रही था, तो वह समाप्त होगी. आप कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा. कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने विरोधियों का आसानी से मात दे पाएंगे. आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है. कार्य क्षेत्र में आपके सामने कुछ नई समस्याएं आ सकती हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा. आपके कुछ अनूठे प्रयास रंग लायेगे. विद्यार्थियों को कुछ नए कामों को करना पड़ सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा. छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा. संतान को यदि कोई समस्या लंबे समय से घिरे हुए थी, तो वह दूर हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. आपको किसी वाद विवाद में पडने से बचना होगा, नहीं तो समस्या होगी, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, वह अपने कामों में बदलाव कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है. आप किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दे, नहीं तो समस्या होगी. यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा. आप बिजनेस में अच्छी तरक्की करेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी. आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं. यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है. व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. सरकारी योजना का आपको अच्छा लाभ मिलेगा. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको चुटपुट लाभ के अवसरो को पहचान कर उन पर अमल करना होगा. आप अपनी बुद्धि व विवेक से जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. व्यावसायिक योजनाओ का आपको बल मिलेगा. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उठा लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. जीवन साथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं. यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है. किसी निवेश को करने में भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा. आपको अपने परिजनों से लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो समस्या होगी. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में पडने से बचना होगा. आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपको किसी परिजन से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप अपने धन को सही कामों में लगाये, नहीं तो समस्या होगी.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या होगी. आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन लेन देन के संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है. व्यवसाय में आपको उतार चढ़ाव बने रहेंगे, जिसके कारण आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा. आपको अपने किसी परीजन से निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. यदि आपको किसी डील को फाइनल करने का मौका मिले, तो उसमें देरी न करें, नहीं तो समस्या होगी. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking