News Addaa WhatsApp Group

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 10, 2026  |  7:49 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
  • वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच दिवसीय अनुष्ठान के दौरान माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन हवन व पूजन के साथ किया गया l
  • माँ काली जी के मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा व अनुष्ठान कार्य के पश्चात विशाल भंडारे सहित प्रसाद वितरण का रहा आयोजन l

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा कुन्दूर में लगभग सौ वर्षों से स्थित माँ काली जी के मंदिर का नए सिरे से जिर्णोधार होने पर माता काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सहित आयोजित पाँच दिवसीय अनुष्ठान का कार्य वैदिक मंत्रों के बीच हवन और पूजन के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ l इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित रहा l 

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सभा कुन्दूर में स्थित माँ काली मंदिर परिसर में जनपद महराजगंज के मोहनापुर से आए हुए प्रमुख आचार्य पंडित अयोध्या पाण्डेय द्वारा अपने अन्य सहयोगी सहायक आचार्य पंडित रजनीकांत मिश्रा, पंडित विक्की मिश्रा, पंडित दीपक शास्त्री, पंडित कालिका शास्त्री व पंडित राहुल शास्त्री के साथ मिलकर पंच दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया l जिसमें पहले दिन छव मार्च शुक्रवार के दिन प्रमुख पाँच यजमानों क्रमशः पत्नी सहित शिवनरायन सिंह, पत्नी सहित श्रीगणेश उर्फ नन्हें सिंह, पत्नी सहित ब्रम्हा सिंह, पत्नी सहित अशोक सिंह व पत्नी सहित संदीप सिंह के द्वारा पूजन – अर्चन और वंदन कराते हुए कलश व शोभा यात्रा, गंगा पूजन, नववर्धनि पूजन, मूर्ति भ्रमण और जलाधिवास के कार्य को कराया गया l इसी कड़ी में दूसरे दिन सात मार्च शनिवार को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अग्नि देवता पूजन, दस विधि स्नान, व अन्नाधिवास के कार्य को पुरा कराते हुए रविवार को तीसरे दिन आठ मार्च को घृताधिवास, फुलाधिवास, मिष्ठानाधिवास, शैयाधिवास का कार्य कराया गया l

Oplus_131072

मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की कड़ी में चौथे दिन सोमवार को विद्वानों द्वारा देवी पूजन, मूर्ति महाभिषेक, गर्भ गृह प्रवेश के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्य को कराया गया l तथा पांचवें दिन दस मार्च मंगलवार के दिन आचार्यों द्वारा प्रमुख पाँच यजमानों से मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित माँ काली जी के मूर्ति का पूजन – अर्चन के साथ हवन व पूजन कराते हुए आयोजित प्राण प्रतिष्ठा सहित पंच दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति कराया गया l इस दौरान ग्रामीण महिलाओं द्वारा सुबह और शाम को जहाँ देवी गीत सहित मंगल गीतों का गायन किया गया l वहीँ लोगों द्वारा कीर्तन और भजन को भी प्रस्तुत किया गया l

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद कुमार सिंह, राकेश सिंह, अजय सिंह, कृष्णमोहन सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रेम कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, हरीनाथ पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, दलसिंगार यादव, कुंजविहारी सोनी, शत्रुध्न सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बृजेश यादव, अश्वनी सिंह, लालबहादुर सिंह, जयराज सिंह, दिलीप वर्मा, भोला सिंह, ईश्वर यादव, अयोध्या वर्मा, ओमकार वर्मा, एडवोकेट वेदप्रकाश दूबे व प्रधान धर्मराज सिंह सहित ग्राम सभा के ग्रामीणों का सहयोग रहा l

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking