News Addaa WhatsApp Group

प्रचीन धर्म समधा मंदिर परिसर रामकोला में मूर्तियों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 5, 2021  |  3:38 PM

903 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रचीन धर्म समधा मंदिर परिसर रामकोला में मूर्तियों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला क्षेत्र के प्राचीन धर्मसमधा मंदिर परिसर में गुरूवार को कैलाशपति भोलेेनाथ के भव्य शिवलिंग , मां पार्वती, श्री कार्तिकेय जी ,श्री गणेश जी, श्री नंदी जी महाराज की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा त्रिवेणी चीनी मिल के पुजारी आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय द्वाराा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ कराई गई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

आचार्य श्री पाण्डेय ने बताया कि शिव परिवार की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा के लिए दो दिन पूर्व से ही मेरे सहयोगी नागेश्वर पाण्डेय,सुगन्ध मिश्रा, गिरधारी पाण्डेय आदि द्वारा अनुष्ठान एवं जाप शुरू हो गया था।आचार्य ने बताया कि स्थापना से पूर्व गत बुधवार को शिव परिवार की मूर्ति की झांकी सजाकर गाजे-बाजे के साथ रामकोला नगर में निकाला गया।इस दौरान शिव भक्तों की जयकारे से पूरा नगर गूंजता रहा।इस शिव यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।उन्होंने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व विघ्न विनाशक जाप के अलावा विधिवत पूजन-अर्चन तथा अनेक जाप एवं अनुष्ठान किये गये। आपको बताते चलूँ कि पुराने मंदिर की जगह लोगों के सहयोग से नये मंदिर का निर्माण हुआ था।जहां शिव परिवार का स्थापना कराकर प्राण-प्रतिष्ठा कराया गया है। इसमें नगर के बलराम रौनियार,कमल कोहली, विनोद चौरसिया, पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव,राजकुमार शर्मा,अरूण गुप्ता, रामकृपाल, गजेन्द्र, बैजनाथ सहित नगरवासियों का सहयोग अपेक्षित रहा।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking