News Addaa WhatsApp Group

अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा : आचार्य रोहित

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 5, 2024  |  4:46 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा : आचार्य रोहित
  • श्रीमद् भागवत कथा का द्वितीय दिवस
  • प्रत्येक संतान का धर्म है कि अपने माता-पिता को अपने आचरण से प्रसन्न रखे

दुदही। विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के राजस्व गांव बंगरा रामबक्स राय में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस श्रीधाम वृंदावन व बागेश्वर धाम के सेवक आचार्य पं. रोहित रिछारिया जी ने कथा में बताया कि श्रीरामचरितमानस जीवन जीने की कला सिखाता है तो श्रीमद् भागवत मरने की कला सिखाता है। जिसने मृत्यु संभाल ली उसने सब कुछ संभाल लिया।

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

कथाक्रम में भगवान की लीला का वर्णन करते हुए कथावाचक ने बताया कि अगर जीव धर्म के मार्ग पर चले तो उसकी सदैव विजय होती है। कौरव और पांडवों में इतना बड़ा महाभारत का युद्ध हुआ, पांडव धर्म के मार्ग पर चले तो उनको विजय मिली। कहा कि धर्मो रक्षति रक्षित : अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। प्रत्येक संतान का धर्म है कि अपने माता-पिता को अपने आचरण से प्रसन्न रखे। माता-पिता की सेवा से सब कुछ प्राप्त हो जाता है। गायक राहुल परिहार, तबला वादक इंदल शर्मा व  बैंजो पर अजयदास ने संगत की। आचार्य पं. अजीत शास्त्री के नेतृत्व में पुरोहितगण पं. अनिल कौशिक व शिवसेवक दास ने मूल परायण पाठ किया। इसके पूर्व कथा का शुभारंभ वृंदावन धाम से पधारे आचार्य हेमकांता महाराज ने ग्रंथ पूजन कर किया।

इस दौरान आयोजक शत्रुघ्न उर्फ डिंपल शुक्ल, पं. रामअवध शुक्ल, रामकिशोर शुक्ल, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, कृष्णा शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, नन्हे शुक्ल, नगीना कुशवाहा, अनवर अंसारी, सुनील कुमार, रोहित कुमार, शोभित, त्रिपुरारी, छेदी प्रसाद , पारसनाथ शुक्ल, दूधनाथ शुक्ल, श्रीराम शुक्ल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।‌

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking