News Addaa WhatsApp Group

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 10, 2026  |  7:45 PM

432 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम पूरे प्रदेश में लहरा गया है। मंगलवार को जारी एसएसपी और एसपी की प्रदेश स्तरीय आईजीआरएस रैंकिंग में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
खास बात यह है कि फरवरी माह की रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार कुशीनगर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। जन समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में कुशीनगर ने एक बार फिर पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि एसपी केशव कुमार द्वारा आईजीआरएस शिकायतों की नियमित समीक्षा, थाना स्तर पर सख्त मॉनिटरिंग और समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था लागू की गई है। इसी के चलते कुशीनगर पुलिस लगातार प्रदेश की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

 

बोले एसपी केशव कुमार..!!

आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार नंबर-1 बनने पर एसपी केशव कुमार ने इसे पूरी कुशीनगर पुलिस टीम की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी केशव कुमार ने इस उपलब्धि पर अपने सभी मातहतों को साधुवाद देते हुए कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना ही पुलिस की असली जिम्मेदारी है और कुशीनगर पुलिस इसी संकल्प के साथ आगे भी काम करती रहेगी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking