खड्डा/कुशीनगर। देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए खड्डा विकास खण्ड के सभागार में शनिवार के दिन सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। विकास खण्ड खड्डा में बने बूथ पर सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे सहित नगर के पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोट डाल दिया है। दोपहर 2 बजे तक खड्डा में मतदान प्रतिशत 90.13 फीसदी रहा।
देवरिया-कुशीनगर एमएलसी चुनाव के कुल छ: प्रत्याशी मैदान में है।मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डा. रतनपाल सिंह व समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी डा. कफील खान के बीच में है। खड्डा ब्लॉक में बने बूथ पर कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने मतदान किया। इसी तरह विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने अपने गृह कस्वे के ब्लाक में बने मतदान केन्द्र पर मतदान किया। ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे और चार जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व प्रधानगणों ने वोट किया। शाम चार बजे तक मतदान समाप्ति तक कुल 122 पुरूष व 79 महिलाओं के कुल 201 मतदाताओं में से 199 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह नेबुआ नौरंगिया में पुरुष मतदाता 111 व महिला मतदाता 82 सहित कुल 193 मतदाताओं में से शाम चार बजे तक 188 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, खड्डा प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, राजू यादव, रामानुज मिश्रा, संदीप आनंद श्रीवास्तव, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, मनोज जायसवाल, अखिलेश उपाध्याय, कोमल जायसवाल, पवन राव, राजू गुप्ता, चंद्रशेखर कुशवाहा, मणीन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान नर्देश्वर चौरसिया, अमरेंद्र गुप्ता, राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिलीप भारती, रविन्द्र यादव, रामप्रताप यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, सुनील राव, वीरू राव सहित भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
सांसद विजय कुमार दूबे मतदान केन्द्र पर जाते हुए pic.twitter.com/eVyomooPpp
— News Addaa (@news_addaa) April 9, 2022
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…